Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के मतदाताओं की परिपक्वता दक्षिण एशियाई लोकतंत्र के लिए बनी मिसाल

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 ने न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया को चौंका दिया है। 

15 Nov 2025

बिहार के मतदाताओं की परिपक्वता दक्षिण एशियाई लोकतंत्र के लिए बनी मिसाल

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 ने न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया को चौंका दिया है। जिस राज्य को लम्बे समय तक राजनीतिक अस्थिरता, जातीय समीकरणों और गठबंधन बदलावों की प्रयोगशाला कहा जाता रहा, उसी बिहार ने इस बार ऐसा नतीजा दिया, जिसने सभी राजनीतिक विश्लेषकों, एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के अनुमान ध्वस्त कर दिए।

जब राजनीतिक पंडित 243 सीटों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन को कितनी-कितनी सीटें मिलेंगी का अनुमान लगा रहे थे, कोई राजग का, तो कोई महागठबंधन की सरकार बना रहे थे। वहीं बिहार की जनता ने राजग को 202 सीटें देकर राजनीतिक पंडितों को संदेश दे दिया है कि उन्हें स्थिरता चाहिए और विकास के साथ जुड़ा नेतृत्व चाहिए। दुनिया के लिए आश्चर्य इसलिए भी कि बिहार ने हर उस पूर्वानुमान को गलत साबित किया, जिसमें मुकाबला कड़ी टक्कर और नीतीश बनाम तेजस्वी तक सीमित माना जा रहा था।

राजनीतिक विश्लेषक एवं शिक्षाविद् प्रो. रविकांत पाठक के अनुसार, लोकतंत्र, सामाजिक संरचना और जनादेश पर नजर रखने वाली कई वैश्विक एजेंसियों ने माना कि बिहार के मतदाताओं ने जिस परिपक्वता के साथ वोट दिया, वह दक्षिण एशियाई लोकतंत्र के लिए एक मिसाल है। दुनिया को चौंकाने वाला यह जनादेश तीन बड़े संदेश देता है। जातीय राजनीति से ऊपर उठकर विकास का समर्थन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का असर और स्थिरता के लिए निर्णायक मतदान।

प्रो. रविकांत पाठक ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2025 में बिहार ने पारंपरिक जातीय समीकरणों को झकझोर कर रख दिया। जनता ने साफ कहा है कि विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। बिहार ने इस चुनाव में मोदी फैक्टर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। यही वजह है कि प्रधानमंत्री ने भी कहा कि हम बिहार के लोगों का दिल चुराकर बैठे हैं। दुनिया के लिए यह हैरानी की बात थी कि जहां सत्ता बनाने के लिए 122 सीटें काफी थीं, वहां बिहार की जनता ने राजग की झोली में 202 सीटें डाल दीं। यह बताता है कि जनता किसी तरह का राजनीतिक अस्थिरता नहीं चाहती थी।

रविकांत पाठक ने कहा कि इस चुनाव ने वह कर दिखाया जो शायद वर्षों बाद किसी राज्य में दिखाई देता है। मतदाताओं ने भावनाओं, विकास और नेतृत्व के संयोजन को एक दिशा में ला दिया। नतीजों ने राजनीतिक दलों को नया संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने इसे भारत के लोकतंत्र की परिपक्वता कहा है। भारत की राजनीति में बिहार ने फिर एक बार अपनी निर्णायक भूमिका दर्ज कराई है।

राजनीतिक विश्लेषक चन्द्रमा तिवारी ने कहा कि बिहार का यह जनादेश सिर्फ एक राज्य का चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि दुनिया को दिया गया एक बड़ा संकेत है कि भारतीय लोकतंत्र मजबूत है, जागरूक है और जब जनता तय कर लेती है, तो नतीजे इतिहास लिखते हैं। बिहार ने दुनिया को इसलिए चौंकाया, क्योंकि यहां जनता ने न सिर्फ सरकार बनाई, बल्कि एक नया राजनीतिक संदेश भी दिया। जनता से संदेश दिया कि विकास ही भविष्य है और भविष्य को हम मजबूती से चुनते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के मतदाताओं की परिपक्वता दक्षिण एशियाई लोकतंत्र के लिए
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 ने न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया को चौंका दिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News